प्राचार्य डॉ जितेंद्र राजक को लाइफटाइम लीडरशिप अचीवमेंट अवार्ड
बिहारशरीफ, मार्च 28 -- बिहारशरीफ, हिंदुस्तान संवाददाता। नालंदा महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र राजक को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए लाइफटाइम लीडरशिप अचीवमेंट एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान तमिलनाडु के वड़ाकनकुलम स्थित जॉय यूनिवर्सिटी में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एग्री इनोवा में दिया गया। इस सम्मेलन में डॉ. राजक ने पशु चिकित्सा, दुग्ध उत्पादन तकनीक और पशु जैव प्रौद्योगिकी विषय पर आयोजित तकनीकी सत्र की सह-अध्यक्षता भी की। उनकी इस उपलब्धि पर डॉ. आसिया परवीन, डॉ. नागमणि कुमार, डॉ. रामधनी पाल, पुष्पलता कुमार, डॉ. रेनू कुमारी, डॉ. बबली, डॉ. शबनम समेत पूरे महाविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.