भागलपुर, फरवरी 26 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता एसएम कॉलेज की प्राचार्य डॉ. निशा झा को कॉलेज के कर्मचारी संघ ने नौ सूत्री मांग पत्र बुधवार को सौंपा। ज्ञापन सौंपने का निर्णय 18 फरवरी को हुई संघ की बैठक में लिया गया था। लिखित मांग पत्र में वरीयता के नियम के आधार पर प्रशाखा पदाधिकारी बनाए जाने, कुछ कर्मियों के एनपीएस की राशि खाते में संबंधित खाते में जमा कराने, एमएसीपी-एसीपी लाभ के लिए, चतुर्थवर्गीय कर्मियों की योग्यता के आधार पर प्रोन्नति, आउटसोर्सिंग से कर्मियों की उपलब्धता, संविदाकर्मियों के बढ़े हुए मानदेय, चार कर्मियों के सेवा विस्तार के लिए विवि को पत्र भेजने का अनुरोध किया है। साथ ही कार्यालय में एसी लगाने, चिकित्सा अवकाश पर रही कर्मी मुक्ता चौधरी और दिलीप कुमार मंडल का वेतन रोका गया है, इसके लिए विवि अधिनियम प्रस्तुत कराने, कर्मियों...