देवरिया, जून 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आवास का मामला तूल पकड़ सकता है। प्राचार्य को कार्यभार संभाले नौ माह हो गए, लेकिन अपना आवास नहीं मिला सका है। इसकी वजह पूर्व प्राचार्य द्वारा अब तक आवास नहीं खाली किया गया है। ऐसे में मजबूरी में फैकेल्टी के आवास में रहना पड़ रहा है। इसकी वजह से कार्यालय से संबंधित कार्य निपटाने में उन्हें दिक्कत हो रही है। आवास खाली करने को लेकर कई बार पत्र लिखने के बाद भी पूर्व प्राचार्य की ओर से जवाब नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने आवास में और एक ताला बंद दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई के लिए कवायद की जा रही है। इस समस्या के समाधान के लिए डीएम पक्ष रखने तथा महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा को फिर पत्र लिखने की तैयारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...