पलामू, जून 11 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जनता शिवरात्रि कॉलेज में नामांकन में सीट कटौती के विरोध में दो दिनों से चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के धरना-प्रदर्शन गुरुवार को प्राचार्य डॉ अजय पासवान के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। आंदोलन कर रहे छात्रों को प्राचार्य ने आश्वस्त किया कि पूर्व की भांति की सभी विषयों में विद्यार्थियों का नामांकन लिया जाएगा। अभाविप के प्रदेश सह मंत्री अभय वर्मा ने कहा कि अभी यह आंदोलन का विराम नहीं हुआ है। अगर सभी सीटों में पूर्व के भांति नामांकन नहीं हुआ तो विद्यार्थी परिषद पुनः आंदोलन करेगा। प्रदेश कार्यकारिणी उत्कर्ष तिवारी ने कहा कि नीलांबर -पीतांबर विश्वविद्यालय के किसी भी कॉलेज कैंपस में सीटों में कटौती बर्दाश्त नहीं होगी। यह भी पढ़ें- जेएस कॉलेज में बढ़ी हुई सीटों पर छात्र संगठनों ने जताई आपति नगर मंत्री...