बुलंदशहर, जनवरी 5 -- कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल का प्राचार्या डॉ. मनीषा जिंदल ने सोमवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी के साथ-साथ विभिन्न वार्डों की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और संबंधित डॉक्टर, अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्राचार्या डॉ. मनीषा जिंदल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बिना किसी भेदभाव के समय पर इलाज उपलब्ध कराया जाए। सभी मरीजों का पूरा ब्यौरा व्यवस्थित रूप से दर्ज किया जाए, जिससे उपचार प्रक्रिया में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि ओपीडी में आने वाले मरीजों की जानकारी डॉक्टर अनिवार्य रूप से रजिस्टर में दर्ज करें। उन्होंने डॉक्टरों को यह भी निर्देश दिया कि मरीजों को बेहतर इलाज के साथ आवश्यक दवाएं उपलब्ध करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.