बुलंदशहर, फरवरी 3 -- कल्याण सिंह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के प्रथम प्रधानाचार्य डॉ. मनीषा जिंदल के सम्मान में मंगलवार को कॉलेज परिसर में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संकाय सदस्यों और स्टाफ ने उनके तीन साल के कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए उनकी कार्यशैली की जमकर सराहना की। शासन ने कॉलेज की व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए सर्जरी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. संजय मिश्रा को कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया है। विदाई समारोह में डॉ. मनीषा जिंदल भावुक नजर आईं। उन्होंने एमबीबीएस छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शून्य से शिखर तक के इस सफर में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने कॉलेज की स्थापना से लेकर अब तक के सफर को यादगार बताया। मीडिया प्रभारी डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि नए कार...