सहारनपुर, अप्रैल 25 -- सरसावा,संवाददाता। प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष एवं नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, सदस्य डॉ. मंजू सिवाच एवं लक्ष्मी राज सिंह ने शनिवार देर शाम मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को बाहर से दवा न लिखी जाए तथा उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। समिति ने सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। मरीजों से पूछा गया कि क्या उन्हें बाहर से दवा लिखी जा रही है और उपचार सही तरीके से मिल रहा है या नहीं। मरीजों ने संतोषजनक उपचार मिलने की बात कही। इसके बाद टीम ने मेडिसिन वार्ड का भी निरीक्षण किया और वहां भर्ती मरीजों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।निरीक्षण के उपरांत अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि कुछ कमियां सामने आई...