फतेहपुर, अप्रैल 22 -- फतेहपुर। अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के मौके पर दोआबा में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें धरती को बचाने और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। कहीं पोस्टर, निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं हुईं तो कहीं पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया गया। वहीं बच्चों को पौधरोपण की शपथ दिलाई। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जूनियर और सीनियर वर्ग की पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर पोस्टर बनाए। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बच्चों को जल संरक्षण, अधिक से अधिक पौधरोपण और वन्य जीवों की रक्षा की शपथ दिलाई। यह भी पढ़ें- नन्हे हाथों ने उठाया पृथ्वी संरक्षण का जिम्मा कहा कि स्वच्छ हवा और पानी तभी सं...