मोतिहारी, अप्रैल 11 -- प्रियदर्शी राजीव, पीपराकोठी। राजकीय बुनियादी विद्यालय में कस्तूरबा गांधी एवं ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर वन विभाग के सहयोग से नेत्रिका फाउंडेशन एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के संयुक्त तत्वावधान में "पर्यावरण की पाठशाला सह पौधारोपण कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कस्तूरबा गांधी एवं ज्योतिबा फुले के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कस्तूरबा गांधी के विचारों और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला स्कूल की पूर्व प्राचार्य शशिकला ने कहा कि कस्तूरबा गांधी का मानना था कि पृथ्वी हर व्यक्ति की आवश्यकता को पूरा करने के लिए पर्याप्त संसाधन देती है, लेकिन किसी के लालच को नहीं। उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की अपील की। केंद्रीय विवि के प्रोफेसर डॉ. अमित रंजन ने कहा कि...