बलरामपुर, मई 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। उप कृषि निदेशक डॉ. श्याम नारायण राम ने किसानों से प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने की अपील करते हुए कहा कि यह खेती की ऐसी पद्धति है, जो भूमि की उर्वरता को बनाए रखने के साथ-साथ उत्पादन लागत कम करने में सहायक है। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित होती है, इसलिए किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर कदम बढ़ाना चाहिए। विकास भवन सभागार में आयोजित एक दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ. राम ने कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाने से मिट्टी की संरचना व गुणवत्ता में सुधार होता है तथा खेती योग्य भूमि लंबे समय तक सुरक्षित रहती है। इसके अलावा फसलों की गुणवत्ता बेहतर होने से किसानों को बाजार में अच्छे दाम भी मिलते हैं। उन्होंने कहा कि जल, भूमि व ...