हाजीपुर, जून 22 -- हाजीपुर, एक प्रतिनिधि जिले के पातेपुर में जिला कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केन्द्र के तत्वावधान में 'खेत बचाओ अभियान' के तहत प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला एवं खरीफ महाभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में महिला-पुरुष किसानों ने भाग लिया। उद्घाटन अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. अनिल कुमार सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. विकास कुमार, बीडीओ दीपक कुमार, सीओ प्रभात कुमार, किसान मोर्चा के अध्यक्ष उमेश कुमार समेत भाजपा के अजब लाल साह ने संयुक्त रूप से किया। यह भी पढ़ें- प्राकृतिक व जैविक खेती अत्यधिक फायदेमंद : मंत्री लखेन्द्रकार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लखेन्द्र कुमार ने किसानों से सीधा संवाद करते हुए प्राकृतिक व जैविक खेती को अत्यधि...