बुलंदशहर, फरवरी 25 -- सिकंदराबाद। जेएस कॉलेज में आयोजित स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन विद्यार्थियों को प्राकृतिक वातावरण में जीवन निर्वाह से संबंधित महत्वपूर्ण व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षकों द्वारा जंगल एवं खुले क्षेत्र में सुरक्षित ढंग से भोजन पकाने की विधियाँ समझाई गईं तथा स्वच्छता एवं सुरक्षा के नियमों की भी जानकारी दी गई। उन्हें यह प्रशिक्षण दिया गया कि विपरीत परिस्थितियों में संकेतों की सहायता से दिशा का ज्ञान कैसे प्राप्त किया जाए तथा आवश्यक वस्तुओं की पहचान कैसे की जाए। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों में सूझबूझ, धैर्य एवं आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने पर विशेष बल दिया गया। शिविर में विद्यार्थियों को टेंट निर्माण के सिद्धांतों की भी जानकारी दी गई। शिविर में डॉ. गीता शेखावत, डॉ. वरुण त्यागी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.