सहारनपुर, मार्च 2 -- मोक्षायतन अंतर्राष्ट्रीय योग संस्थान में पद्मश्री स्वामी भारत भूषण के सानिध्य में नृसिंह अवतार पूजन, भक्त प्रह्लाद स्मरण और प्राकृतिक रंगों के साथ अनूठी होली का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में गेंदा व गुलाब के फूलों की बौछार के बीच मेहंदी, हल्दी, रोली और चंदन से होली खेली गई। होलिका दहन को सार्थक बनाने के उद्देश्य से साधक-साधिकाओं ने सपरिवार अपने भीतर के विकारों को पहचानकर तन मे मन: शिव संकल्पम अस्तु मंत्र के साथ विशाल यज्ञ में उनकी आहुति दी। स्वामी भारत भूषण ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि धर्म, प्रेम, पवित्रता और आत्मशुद्धि का संदेश देने वाला उत्सव है। नई पीढ़ी को इसकी कथा और मूल भाव से जोड़ना आवश्यक है। इस अवसर पर मुंबई से आई प्रसिद्ध अभिनेत्री मंजू शर्मा ने संस्कृत में जन्मदिवस गीत प्रस्तुत किया। हरि ग्रुप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.