प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने के लिए किया जागरूक
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 24 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अजीजपुर चौक पर गुरुवार को विश्व आयुर्वेद परिषद के बैनर तले राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों ने लोगों को आयुर्वेद, प्राकृतिक जीवनशैली और नियमित दिनचर्या अपनाने के लिए जागरूक किया। मुख्य वक्ता विश्व आयुर्वेद परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी डॉ. बिपिन बिहारी ने कहा कि आयुर्वेद भविष्य के लिए स्वास्थ्य का आधार है। उन्होंने कहा कि योग को नियमित रूप से दैनिक जीवन में शामिल करना हर व्यक्ति के लिए लाभकारी है। तनावपूर्ण जीवन, समय का अभाव और दूषित खान-पान के कारण लोगों की जीवनशैली प्रभावित हो रही है। ऐसे में आयुर्वेदिक जीवनशैली और उचित खान-पान को अपनाने से स्वस्थ जीवन जीने में मदद मिल सकती है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: आयुर्वेद दिवस पर लगा स्वास्थ्य शिविर, दिया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.