पूर्णिया, जुलाई 15 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के सौंठा पंचायत में किसानों एवं महिला कृषकों के लिए एक दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, उसके लाभ तथा विभिन्न तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान एवं महिला कृषक उपस्थित रहे और प्राकृतिक खेती से जुड़े विभिन्न विषयों पर वैज्ञानिकों से जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने प्राकृतिक खेती को लेकर अपनी जिज्ञासाएं भी साझा कीं जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से समाधान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. के. एम. सिंह ने कहा कि प्राकृतिक खेती वर्तमान समय में सबसे सस्ती, सरल ए...