चंदौली, जून 18 -- चंदौली, संवाददाता। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय प्राकृतिक कार्यशाला एवं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री संजीव गोंड ने दीप प्रज्जवलित कर किया। यह भी पढ़ें- प्राकृतिक खेती कार्यशाला का शुभारंभप्राकृतिक खेती का महत्व प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती ही भविष्य का आधार है। रासायनिक खेती पर निर्भरता कम करके हम न सिर्फ लागत घटा सकते हैं। बल्कि देश को स्वस्थ और समृद्ध बना सकते हैं। कहा कि कार्यक्रम में किसानों ने भारी उत्साह के साथ सहभागिता करना सरकार की नीतियों के प्रति जनता के अटूट विश्वास को दर्शाता है। विधायक रमेश जायसवाल, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, चकिया विधायक कैलाश आचार्य, भाजपा जिलाध्यक्ष काश...