अलीगढ़, मई 3 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। विकास खंड अतरौली के ग्राम मऊपुर स्थित शिव मंदिर में रविवार को प्राकृतिक खेती विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 60 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। मां गायत्री ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाकर किसान रासायनिक उर्वरकों पर अपनी निर्भरता कम कर सकते हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अंधाधुंध व असंतुलित प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता घट रही है, भूजल प्रदूषित हो रहा है और भूमि में लाभदायक सूक्ष्म जीवाणुओं और केंचुओं की संख्या में भारी कमी आ रही है। बताया कि वर्तमान में मिट्टी में ऑर्गेनिक कार्बन की मात्रा काफी कम रह गई है, जो कि स्वस्थ मिट्टी में 1 प्रतिशत ह...