बागपत, जनवरी 29 -- खेकड़ा। ब्लॉक क्षेत्र में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय व्यवहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान और प्राकृतिक खेती के लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान डा. विवेक राज, डा. राजेश कुमार, डा. सूरजभान यादव आदि विशेषज्ञों ने बताया कि प्राकृतिक खेती से भूमि की उर्वरक क्षमता बनी रहती है, उत्पादन लागत घटती है तथा फसल की गुणवत्ता में सुधार होता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष किसानों ने भाग लिया और अध्यक्षता केन्द्र प्रभारी डा. लक्ष्मीकांत ने की। संचालन डा. शिवम सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...