कटिहार, जून 10 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि खेती की बढ़ती लागत और मिट्टी की घटती उर्वरता के बीच किसानों को रसायन मुक्त एवं टिकाऊ खेती की दिशा में प्रेरित करने के लिए कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) कटिहार की ओर से गुरुवार को जिला स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला डीआरडीए सभाकक्ष (ऊपरी तल) में आयोजित होगी, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों के किसान, कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार तथा विशेषज्ञ भाग लेंगे। जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ, इसकी तकनीकों और कम लागत में अधिक लाभ देने वाले मॉडल से अवगत कराना है। कार्यक्रम में गो आधारित खेती, जीवामृत, बीजामृत, प्राकृतिक कीट प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा पर्यावरण अनु...