प्राकृतिक खेती से किसानों की आय बढ़ेगी : सुरेंद्र सिंह दिलेर
बुलंदशहर, जून 19 -- प्रदेश के राजस्व राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र सिंह दिलेर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र के सतत विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। प्राकृतिक खेती से किसानों की आय बढ़ेगी। साथ भूमि की उर्वरता बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण तथा मानव स्वास्थ्य की दृष्टि से भी प्राकृतिक खेती अत्यंत लाभकारी है। शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में प्राकृतिक खेती कार्यशाला को राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह दिलेर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। राजस्व राज्यमंत्री ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक खेती को अपनाने से किसान कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह खेती जल संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और आने वाली पीढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.