रांची, जनवरी 30 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के मुनगाडीह में शुक्रवार को क्षेत्रीय श्रीरामकृष्ण किसान मेले का आयोजन किया गया। इस वर्ष मेले का विषय थीम प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन द्वारा आय सृजन था। इसका आयोजन रामकृष्ण मिशन आश्रम, दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र और रामकृष्ण मिशन विवेकानंद शैक्षणिक एवं शोध संस्थान, मोरहाबादी के मार्गदर्शन में स्थानीय विवेकानंद सेवा संघों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीणों द्वारा किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिल्ली विधायक अमित महतो और विशिष्ट अतिथि रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी भवेशानंद ने संयुक्त रूप से किया। विधायक ने कहा कि गांवों की उन्नति नैतिक और व्यावहारिक शिक्षा के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने रामकृष्ण मिशन के सेवा कार्यों की सराहना की और जैविक खेती पर बल देते हुए जराडीह के प्रगतिशील किसान शंकरा ब...