शामली, जून 20 -- थानाभवन। केंद्र सरकार के विश्वास, विकास और सुशासन के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर थाना भवन स्थित राजधर्म गौ नेचुरल फार्म पर किसानों की विशाल गोष्ठी, प्रदर्शनी एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि देश को स्वस्थ, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना है तो प्राकृतिक खेती को जनआंदोलन बनाना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और किसानों को इसके लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्राकृतिक खेती विशेषज्ञ ठाकुर धर्मपाल सिंह ने किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों, देसी गाय आधारित कृषि मॉडल तथा रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्र...