औरैया, जुलाई 22 -- जनपद में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत बायो-इनपुट रिसोर्स सेंटर बीआरसी का चयन किया जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग ने जैविक खेती से जुड़े इच्छुक किसानों, किसान समूहों, स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ) और किसान उत्पादक संगठनों एफपीओ से आवेदन मांगे हैं। उप कृषि निदेशक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि अजीतमल और औरैया विकास खंड के यमुना नदी के पांच किलोमीटर कॉरिडोर क्षेत्र में स्थित 24 ग्राम पंचायतों में प्रति ग्राम पंचायत 50 हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती कराई जा रही है। इस योजना के तहत किसानों को जीवामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र, दशपर्णी, अग्निआस्त्र तथा सप्तधान्यांकुर जैसे जैविक बायो-इनपुट उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन जैविक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लि...