रामपुर, जून 10 -- प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जिले में बीआरसी (बायो-इनपुट रिसोर्स सेंटर) स्थापित किया जाएगा। यहां से किसान रसायनमुक्त खेती के तरीके सीख सकेंगे। सेंटर पर पशुधन आधारित उत्पादों की बिक्री होगी। इसके लिए सरकार किसान को एक लाख का अनुदान देगी। जिले में अधिकांश किसान रासायनिक खादों का प्रयोग करते हैं। रासायनिक खाद के दुष्प्रभाव को देखते हुए अब घरों में जैविक उत्पादों के सेवन का प्रचलन बढ़ रहा है। किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत जिले में एक बीआरसी सेंटर खोलने की प्रक्रिया शुरू कर इसके लिए किसानों से आवेदन मांगे है और फिर एक किसान का बीआरसी खोलने के लिए चयन किया जाएगा। इस केंद्र पर जैविक खाद व जैव कीटनाशक तैयार किया जाएगा। किसानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। उद्यमी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.