सासाराम, जून 11 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। रोहतास जिले में प्राकृतिक एवं रसायनमुक्त खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग, आत्मा तथा कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) द्वारा किसानों के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 18 जून को सिंचाई अनुसंधान केंद्र, धनगाई (बिक्रमगंज) में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रशिक्षित करेगा कृषि विज्ञान केंद्र प्रशिक्षण कार्यशाला कार्यशाला में जिले की 245 ग्राम पंचायतों के किसानों के भाग लेने की संभावना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कृषि वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीक, संतुलित पोषक प्रबंधन, वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग, खेती प्रदर्शन तथा किसान संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से रसायन...