चंदौली, मार्च 10 -- चंदौली, संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र में सोमवार को राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसमें प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान उप कृषि निदेशक भीमसेन ने प्राकृतिक खेती से संबंधित नवीनतम तकनीकों जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र और अग्निआस्त्र बनाने एवं उनके प्रयोग की विधि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर केवीके अध्यक्ष एवं वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र रघुवंशी ने सब्जी, गन्ना, सरसों और अन्य फसलों में प्राकृतिक विधि से खेती करने के संबंध में चर्चा किया। वहीं, वैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार सिंह ने प्राकृतिक खेती में बीमारियों की रोकथाम के तरीकों की जानकारी दी।वैज्ञानिक डॉ. चंदन सिंह ने प्राकृतिक खेती कब और कैसे करनी चाहिए। इसपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.