बेगुसराय, जून 18 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। उन्नत कृषि एवं अधिक उपज के लिए किसान प्राकृतिक खेती को अपनाएं। खेतों में रासायनिक खाद का प्रयोग नहीं करें। जैविक खाद का प्रयोग करें। गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र खोदावंदपुर में प्राकृतिक खेती पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में ये बातें केंद्रीय कपड़ा मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने कहीं। उन्होंने अपना खेत और अपना स्वास्थ्य अच्छा बनाए रखने के लिए यह सलाह किसानों को दी। यह भी पढ़ें- प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की जरूरत: गिरिराजप्राकृतिक खेती पर चर्चा डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के डीन डॉ. मयंक राय ने प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों, लाभों एवं इसकी भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा किया। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से कृषि लागत को कम करने के साथ-स...