लखीसराय, अगस्त 30 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। विधानसभा प्रधान कार्यालय लखीसराय में रविवार को आयोजित जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारियों से दूरभाष पर बात कर त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। संवाद के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार में किसान समृद्धि, महिला उद्यमिता, युवा रोजगार और श्रमिक कल्याण को लेकर सरकार व्यापक स्तर पर काम कर रही है। कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। युवाओं को आधुनिक तकनीक और कृषि के नए तौर-तरीकों से जोड़कर खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत...