आगरा, अगस्त 19 -- मिलेट्स और प्राकृतिक खेती की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। इस कार्ययोजना को लेकर बुधवार को हुई गवर्निंग बोर्ड की बैठक में हरी झंडी दे दी गई। इस दौरान उप कृषि निदेशक द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न योजनाओं के कराए गए कार्यों की रूपरेखा समिति के समक्ष प्रस्तुत की गई, जिस पर सदस्यों ने सहमति व्यक्त की। सीडीओ वीरेन्द्र सिंह के समक्ष सबमिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन (आत्मा), राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आत्मा योजना के चलते 2.51 करोड़ रुपये, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत 5.63 करोड़ रुपये तथा मिलेट्स पुनरोद्धार योजना के अंतर्गत 7.20 लाख रुपये की कार्ययोजना अनुमोदन के लिए प्रस्तुत की गई। इसके साथ ही दलहन विकास योजना के तहत अरहर, उड़द, मूंग, चना एवं मसूर के प्रमाणित बीजों के वितरण प्र...