कटिहार, दिसम्बर 10 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आत्मा योजना के तहत कटिहार जिले के 150 किसानों का एक दिवसीय जिला-स्तरीय परिभ्रमण मंगलवार को आयोजित किया गया। इस परिभ्रमण में जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा, मिथिलेश कुमार, दो प्रखंड तकनीकी प्रबंधक और एक सहायक तकनीकी प्रबंधक भी शामिल रहे। परिभ्रमण का केंद्र रहा समेली प्रखंड के प्रगतिशील किसान पंचलाल मंडल का खेत, जहां प्राकृतिक खेती का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। खेत में बनते दिखे नीमास्त्र, बीजामृत और जीवामृत पंचलाल मंडल ने किसानों को अपने प्रक्षेत्र पर नीमास्त्र, जीवामृत और बीजामृत तैयार करने की विधि का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार स्थानीय संसाधनों से तैयार किए गए ये जैविक इनपुट फसलों को रोग व की...