कटिहार, जून 6 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि खेती को अधिक टिकाऊ, लाभकारी और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने कटिहार जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की कवायद तेज कर दी है। इसके तहत जिले के पांच प्रखंडों का चयन कर चरणबद्ध तरीके से किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। विभाग का मानना है कि बदलते जलवायु परिदृश्य और बढ़ती खेती लागत के बीच प्राकृतिक खेती किसानों के लिए बेहतर विकल्प बन सकती है।

कृषि विभाग की पहल कृषि विभाग की इस पहल का मुख्य उद्देश्य रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर किसानों की निर्भरता कम करना है। इसके स्थान पर स्थानीय संसाधनों और जैविक उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इससे न केवल खेती की लागत घटेगी, बल्कि मिट्टी की गुणवत्ता और पर्यावरण स...