दरभंगा, सितम्बर 13 -- जाले। स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र में प्रधान वैज्ञानिक डा. दिव्यांशु शेखर की अध्यक्षता में 'प्राकृतिक खेती' विषय पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ। इसमें जिले के दस प्रखंडों से चयनित बीस कृषि-सखियों ने प्राकृतिक खेती के बारे बहुआयामी प्रशिक्षण प्राप्त किया। कृषि वैज्ञानिकों ने खतरनाक रसायन के इस्तेमाल से मनुष्य के शरीर और मिट्टी की उर्वरा शक्ति पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को भी विस्तार से बताते हुए सचेष्ट रहने को कहा। डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के सहायक शोध निदेशक डा. मुकेश कुमार और कीट विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डाॅ. मनोज कुमारने प्रशिक्षण के दौरान प्राकृतिक खेती के उपयोग में आनी वाली दवा बनाने की विधियां बताई और प्रय...