रामनगर, जून 17 -- रामनगर। कृषि मंडी सभागार रामनगर में बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा की ओर से जैविक खेती पर कार्यशाला आयोजित की गई। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी ने विस्तार से प्राकृतिक खेती और जैविक खेती के महत्व को बताया है। कहा कि मोदी सरकार के विकास, विश्वास और जनकल्याण के 12 साल होने पर देशभर में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में यह कार्यशाला की गई। संचालन भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री विपिन कांडपाल ने किया। इस मौके पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणेश शाह, किसान आयोग सदस्य संजय डोर्वी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, पीरुमदारा मंडल अध्यक्ष बलदेव सिंह रावत, मनीष अग्रवाल, कृषि मंडी सचिव साहील अहमद, भावना भट्ट, माया रावत, दीपा ध्यानी, पूजा पांडे आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- केविके में दो द...