प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने का आधार है गोशाला: डीएम
गाजीपुर, जून 17 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत दिलदारनगर की ओर से उसिया गांव के पास 1.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कान्हा गोशाला का बुधवार को पूजन अर्चन के साथ उद्घाटन किया गया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल ने फीता काटा। जिलाधिकारी ने कहा कि गौशालाएं केवल निराश्रित गोवंश के संरक्षण का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक खेती तथा प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने का भी सशक्त आधार हैं। उन्होंने कहा कि गोवंश आधारित कृषि पद्धतियां किसानों की लागत कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। गोशाला का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि यह शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। वर्तमान में यहां 74 गोवंश संरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.