बिहारशरीफ, अप्रैल 30 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के भरावपर मोहल्ले में गुरुवार को सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने निजी कार्यक्रम में कहा कि सोलर एनर्जी, प्राकृतिक उर्जा का भविष्य है। सरकार भी इसे बढ़ावा देने का हरसंभव प्रयास कर रही है। इससे लोागें को सस्ती बिजली मिल सकती है। साथ ही बचत भी हो सकती है। कांग्रेस नेता रमेश कुमार ने कहा कि बिहारशरीफ के लोग भी अब इस ओर आकर्षित हो रहे हैं। शहर के लोग इसका लाभ उठा रहे हैं। मौके पर टाटा पावर सोलर के करण सिंह, सुमित कुमार, अभिषेक कुमार, भारत, कन्हैया, साकेत कुमार, सुशांत कुमार, राजीव कुमार मुन्ना, सरफराज मल्लिक, दिलीप मंडल, सोना राय, भोली सिंह आदि मौजूद थे। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...