नई दिल्ली, जुलाई 28 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। उत्तराखंड में बारिश से भारी तबाही के बीच नैनीताल से सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में यह मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार से तत्काल राज्य को आर्थिक पैकेज देने की मांग की, ताकि प्राकृतिक आपदाओं से निपटा जा सके। लोकसभा में नियम 377 के तहत मंगलवार को उन्होंने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य में प्राकृतिक आपदाओं से भारी नुकसान होता है। भट्ट ने सदन में कहा कि उनका संसदीय क्षेत्र चारों ओर से पहाड़ों से घिरा हुआ है और ग्लोबल वार्मिंग के कारण अब मार्च और अप्रैल से ही भारी बारिश तथा बादल फटने जैसी घटनाएं होने लगी हैं। बरसात के मौसम में इन आपदाओं की तीव्रता और बढ़ जाती है, जिससे पूरे उत्तराखंड में जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है。

विकास कार्य हो रहा प्रभावित भट्ट ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण ...