गंगापार, जुलाई 31 -- वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। बिना पेड़ों के जीवन संभव नहीं हैं। पेड़ हमें जीवन के लिए आक्सीजन प्रदान करते हैं। समाज के हर व्यक्ति की यह नैतिक जिम्मेदारी हैं कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम पांच पांच पौधे अपने जीवन मे लगायें एवम उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लें। उक्त बातें समाजसेवी अभिषेक सिंह पटेल ने शुक्रवार को श्री राजाराम सिंह इंटर कालेज चौकठा में पौधरोपण एवं पौधवितरण के दौरान व्यक्त किए। आम, जामुन, बेला, गुलाब, अमलतास, अमरुद इत्यादि पौधे विद्यालय परिसर मे रोपे गए। इस अवसर पर विपिन सिंह, प्रभाकर जायसवाल, अमृत लाल, अरुण कुमार पाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...