गुड़गांव, मार्च 8 -- गुरुग्राम। जिले के प्राईवेट स्कूलों में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और वंचित वर्ग के बच्चों के प्रवेश के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की समय-सारणी जारी कर दी गई है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों में आरटीई के तहत निर्धारित प्रतिशत सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जारी कार्यक्रम के मुताबिक निजी स्कूल 11 से 17 मार्च तक आरटीई के तहत उपलब्ध सीटों की जानकारी देंगे। 18 से 24 मार्च तक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों (डीईईओ) की ओर से स्कूलों द्वारा अपलोड किए गए मान्यता और अन्य दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। 25 से 30 मार्च के बीच सत्यापित स्कूलों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.