नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- NEET UG MBBS Cut Off : महाराष्ट्र के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस एडमिशन के लिए नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड में कटऑफ गिरकर 443 मार्क्स हो गया है, जबकि सरकारी कॉलेजों में ओपन-कैटेगरी का कटऑफ 534 पर बना हुआ है। हाल ही में बने एनकेपी साल्वे प्राइवेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में NRI कोटे की सीटों को ऑल इंडिया कोटा (AIQ) में बदलने के बाद कट-ऑफ गिरकर 218 मार्क्स हो गया है। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल ने रविवार को 2026-27 एकेडमिक ईयर के एडमिशन के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की, जिसमें उपलब्ध 8814 सीटों में से 8811 सीटें स्टूडेंट्स को अलॉट की गईं।फीस 17 लाख या 35 लाख दो प्राइवेट मेडिकल यूनिवर्सिटी ने NRI कोटे की सीटों को ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों में बदलने की घोषणा की थी, जिससे स्टूडेंट्स को उम्मीद थी कि य...