आरा, जून 5 -- आरा, निज प्रतिनिधि । ज्ञान ज्योति अवासीय विद्यालय बामपाली में प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के आरा एवं उदवंतनगर प्रखंड की संयुक्त प्रखंड स्तरीय कार्यशाला सह संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को हुई। अध्यक्षता डॉ आदित्य विजय जैन ने की और संचालन सचिव सह प्रवक्ता मनोज कुमार ने किया। कार्यशाला सह संगठनात्मक बैठक का उद्घाटन एसोशिएसन के अध्यक्ष मिथिलेश रंजन, उपाध्यक्ष अविनाश कुमार, संरक्षक राजेश राज मणि, डॉ आदित्य विजय जैन, मनोज कुमार, शशिकला राय, शीला पाण्डेय, निरज कुमार सिंह, अनंत कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में विभिन्न विद्यालयों के निदेशक उपस्थित रहे। जिला शिक्षा कार्यालय से संभाग पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता, एमआईएस प्रमोद कुमार ने उपस्थित होकर सभी तकनीकी बातों से अवगत कराते हुए संग...