मुरादाबाद, अप्रैल 7 -- प्राइवेट स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबों की अनिवार्यता को लेकर नागरिक परिषद के पदाधिकारी मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां एबीएसए को ज्ञापन सौंपकर प्राइवेट स्कूलों में भी एनसीईआरटी की किताबों को लागू कराया जाए। नागरिक परिषद के पदाधिकारी मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और बेसिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के दिए गए बयान का जिक्र भी किया गया. जिसमें नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। एबीएसए बिलारी से वार्ता हुई तो उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूल डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर के अधीन आते हैं, बाद में पता चला कि कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल खंड शिक्षा अधिकारी के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। नागरिक परिषद ने एबीएसए बिलारी से वार्ता की, कहा कि एनसीईआरटी की किताबें प्राइवेट स्कूलों मे...