हरदोई, मई 4 -- हरदोई। जनपद में संचालित प्राइवेट स्कूलों की मनमानी को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर जांच की मांग की गई है। अधिवक्ता अंकुर सिंह चंदेल की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र में कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अंकुर सिंह चंदेल एडवोकेट ने प्रार्थना पत्र में कहा कि प्राइवेट स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर एक ही दुकान से किताबें, यूनिफॉर्म और स्टेशनरी खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है, जो नियमों के विरुद्ध है। साथ ही स्कूल प्रबंधन द्वारा कमीशनखोरी की भी आशंका जताई गई है। इसके अलावा स्कूलों में मनमाने तरीके से फीस बढ़ाए जाने का आरोप लगाया गया है। प्रार्थना पत्र में मांग की गई है कि यदि फीस वृद्धि अवैध पाई जाए तो अतिरिक्त वसूली गई राशि अभिभावकों को वापस कराई जाए। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरटीई के तहत दाखिला लेने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.