जहानाबाद, अप्रैल 9 -- घोसी निज़ संवाददाता। घोसी नगर पंचायत के इलाके में गुरुवार को भी प्राइवेट स्कूलों का निरीक्षण जारी रहा। निरीक्षन को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी अनु राय एवं जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी निपुण कुमारी के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया। इस संदर्भ में कार्यपालक पदाधिकारी अनु राय ने बताया कि तीन निजी स्कूलों का निरीक्षण किया गया जिसकी रिपोर्ट जिला पदाधिकारी को भेजी गई। इधर जैसे ही दूसरे दिन भी प्राइवेट स्कूलों के निरीक्षण की बात स्कूल संचालकों को पता चला कई स्कूल संचालकों ने अपना बोरिया बिस्तर बंद कर लिया। पूरे दिन गैरनिबंधित स्कूलों में ताला लटका रहा। स्कूल के नेम बोर्ड को भी हटा दिए गए। कई ऐसे प्राइवेट स्कूलों के बंद रहने के कारण बच्चे स्कूल से लौटने को मजबूर हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.