गया, मई 31 -- राज्य सरकार की हालिया नीतियों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को लेकर शेरघाटी अनुमंडल के निजी विद्यालय संचालकों में गहरा असंतोष देखा जा रहा है। रविवार को भारतीय स्वतंत्र शिक्षण संघ की अनुमंडल इकाई शेरघाटी की बैठक में विद्यालय संचालकों ने विभागीय आदेशों, जांच प्रक्रियाओं और नवीनीकरण में हो रही देरी पर खुलकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। शहर के बसंत बाग में आयोजित बैठक में संचालकों ने कहा कि स्वीकृत विद्यालयों के नवीनीकरण की प्रक्रिया लंबे समय से लंबित है, जिससे विद्यालयों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा नए विद्यालयों की मान्यता के लिए दिए गए आवेदनों को बिना स्पष्ट कारण बताए निरस्त किए जाने पर भी चिंता जताई गई।बैठक यह भी पढ़ें- स्कूलों की समस्याओं का समाधान ही प्रबंधक संघ का मुख्य उद्देश्य: राजकुमार में उपस्थित ...