हाथरस, अप्रैल 16 -- सादाबाद । कस्बा सादाबाद स्थित आदर्श महिला एवं बाल कल्याण संगठन के कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वसूली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा ने की।बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जिले के कई निजी विद्यालय गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों से अत्यधिक फीस वसूल रहे हैं, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। दिहाड़ी मजदूरों के लिए बच्चों की महंगी शिक्षा वहन करना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा एडमिशन फीस, वार्षिक शुल्क, यूनिफॉर्म और किताबें स्कूल से ही खरीदने का दबाव भी बनाया जाता है।रेखा राणा ने बताया कि शिक्षा का अधिकार कानून के तहत 25 प्रतिशत गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा का प्रावधान है, लेकिन कई स्कूल इसमें भी लापरवाही बरतत...