फिरोजाबाद, मई 18 -- भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष ने थाना उत्तर में मुकदमा दर्ज कराया है कि उनके द्वारा प्राइवेट स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है। कुछ सालों से स्कूलों की मनमानी फीस, ड्रेस और स्कूल परिसरों से बैग के वितरण को लेकर शिकायतें शिक्षाधिकारियों से की जा रही हैं। इसको लेकर एक युवक ने मोबाइल पर धमकी दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर संबंधित युवक की पहचान का प्रयास कर रही है। प्रशान्त माहेश्वरी पुत्र जनार्दन माहेश्वरी निवासी हनुमानगढ़ थाना उत्तर ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उनके पास एक फोन आया जिसमें काल करने वाले ने अपना नाम दीपक बताया। कहा कि आजकल प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ काफी आंदोलन किया जा रहा है। स्कूल संचालकों के खिलाफ काफी बयानबाजी की जा रही है। इसको लेकर सारी नेतागीरी निकाल दी जाएगी...