प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ 19 मई को पदयात्रा
रामपुर, मई 14 -- नगर एवं क्षेत्र के निजी विद्यालयों द्वारा महंगी फीस, अनिवार्य कॉपी-किताबें और निर्धारित दुकानों से खरीदारी के दबाव के विरोध में 19 मई को उद्योग व्यापार प्रितिनिधि मंडल की पदयात्रा निकाली जाएगी। अध्यक्ष अनवर अली ने नगर एवं क्षेत्रवासियों से पदयात्रा में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पदयात्रा 19 मई, मंगलवार को नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई जिलाधिकारी कार्यालय रामपुर पहुंचेगी, जहां जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। अध्यक्ष अनवर अली ने कहा कि कई निजी स्कूल हर वर्ष नई कॉपी-किताबें बदल देते हैं और अभिभावकों पर केवल स्कूल द्वारा निर्धारित दुकानों से ही सामान खरीदने का दबाव बनाया जाता है। इससे सामान्य परिवारों पर हजारों रुपये का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। उन्होंने आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.