मुख्य संवाददाता, जून 7 -- Blackmailing of a Mahant : राजस्थान के दौसा स्थित मेहंदीपुर बालाजी धाम के महंत नरेशपुरी को एक महीने से ब्लैकमेल किया जा रहा था। चर्चा है कि उनसे दो करोड़ रुपये वसूलने की योजना थी। हालांकि मुकदमे में कम रकम लिखाई गई है। पुलिस की शुरुआती जांच में यूपी पुलिस के एक रिटायर्ड डिप्टी एसपी भी बुरी तरह फंस गए हैं। उनकी कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। उसी कार से जितेंद्र जेपी होटल पहुंचा था। महंत नरेशपुरी के सेवक जयपुर निवासी अनुज कुमार ने 31 मई को रकाबगंज थाने में मुकदमा लिखाया था। पुलिस को बताया था कि धौलपुर निवासी जितेंद्र ने उसे फोन किया। ट्रूकॉलर पर उसका नाम आरिफ आया। उससे कहा कि उसके पास महंत के निजी वीडियो हैं। उन्हें महंत से मिलना है। वीडियो सोशल मीडिया और न्यूज में वायरल हो सकते हैं। 26 मई को उसे फोन करके जे...