सोनभद्र, मई 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को जिलाधिकारी से मिला। जिले में व्याप्त शैक्षिक दुर्व्यवस्थाओं एवं बढ़ते भ्रष्टाचार के विरुद्ध जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपते हुए शीघ्र निस्तारण कराये जाने की मांग की। ज्ञापन में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में संचालित गंभीर अनियमितताओं और शिक्षा के गिरते स्तर पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। बताया गया कि जनपद में अनेक विद्यालय बिना मानक एवं मान्यता के संचालित हो रहे हैं, जो पूर्णतः नियमों के विरुद्ध है। साथ ही जिले में कोचिंग संस्थानों की स्थिति भी अत्यंत चिंताजनक है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए बताया कि इन संस्थानों में क्षमता से अधिक विद्यार्थियों का प्रवेश लिया जा रहा है, जिससे शै...