कानपुर, मई 11 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उर्सला से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हुआ। इमरजेंसी के बाहर बनाए गए इस वीडियो में अस्पताल में संविदा पर कार्यरत ड्राइवर प्राइवेट वाहन से शव को ढोता दिख रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. शैलेंद्र तिवारी का कहना है कि ड्राइवर लंबे समय से ऐसा कर रहा है। उसकी पहले भी कई बार शिकायत आ चुकी है। कमेटी बनाकर जांच कराई जाएगी। अगर आरोप साबित हुए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- ठेले पर मरीज लेने की जांच शुरू, डीएम ने बनाई कमेटी यह भी पढ़ें- शासन तक पहुंचा ठेले पर मरीज ले जाने का मामला, जांच शुरू यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल की इमरजेंसी में फर्श पर तड़पता रहा करंट से झुलसा व्यक्ति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...